Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

टैंकर बने आग का गोला: सरोजनी नगर में इंडियन ऑयल के टैंकर धधके, मचा हड़कंप

News Desk
News Desk News Desk
13 Jun 2025
01:41 AM
1 min read
टैंकर बने आग का गोला: सरोजनी नगर में इंडियन ऑयल के टैंकर धधके, मचा हड़कंप


>शुक्रवार दोपहर सरोजनी नगर स्थित इंडियन ऑयल के डिपो के बाहर खड़े दो टैंकरों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटें इतनी तेज हो गईं कि पास में खड़े दूसरे टैंकर को भी अपनी चपेट में ले लिया। करीब दोपहर 12:30 बजे लगी इस आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के अफसर मौके पर पहुंचे।


>फायर डिपार्टमेंट की 6 दमकल गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान क्षेत्र में भारी अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों टैंकर पूरी तरह जलकर राख हो गए।


>जानकारी के अनुसार, इंडियन ऑयल डिपो से तेल भरकर सप्लाई के लिए निकलने से पहले टैंकर यार्ड में खड़े रहते हैं। शुक्रवार को यार्ड में खड़े एक टैंकर में अचानक आग लग गई, जिससे बगल में खड़े दूसरे टैंकर तक भी लपटें पहुंच गईं। दोनों टैंकर धू-धूकर जल उठे।


>आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। अफसरों ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है और मौके पर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। नजदीकी चौहान ढाबा के पास से आने-जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए ताकि डिपो की ओर कोई भी न जा सके।

टैंकरों में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। समय रहते अन्य टैंकरों को यार्ड से हटा दिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टाली जा सकी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News