Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दोस्त के फ्लैट पर पहुंचा मिकी, कुछ घंटों बाद नौवीं मंजिल के नीचे मिला शव, गाजियाबाद में मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, दोस्त से मिलने आया था; पुलिस हर पहलू की कर रही जांच
Bureau
Bureau News Desk
12 Jul 2026
12:18 PM
1 min read
दोस्त के फ्लैट पर पहुंचा मिकी, कुछ घंटों बाद नौवीं मंजिल के नीचे मिला शव, गाजियाबाद में मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
हाइलाइट्स
दोस्त से मिलने अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी पहुंचा था युवक।
नौवीं मंजिल से गिरने के बाद एफ ब्लॉक के पास मिला लहूलुहान।
अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू की।

गाजियाबाद। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में नौवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। युवक शनिवार रात अपने दोस्त से मिलने सोसायटी पहुंचा था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसका शव एफ ब्लॉक के पास लहूलुहान हालत में मिला। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नंदग्राम थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी परिसर में एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एंबुलेंस से जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच के दौरान मृतक की पहचान चिरंजीव विहार निवासी 28 वर्षीय एंथोनी एक्रोसिया उर्फ मिकी के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, मिकी मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला था और शनिवार रात अपने मित्र जीजो मैथ्यू से मिलने अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी की नौवीं मंजिल स्थित फ्लैट पर आया था।

यह खबर भी पढ़े - नोएडा में इंजीनियर की मौत के बाद गाजियाबाद अलर्ट, खुले नाले हर कदम पर बन रहे जानलेवा खतरा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले दोनों साथ थे। हालांकि युवक किन परिस्थितियों में नौवीं मंजिल से नीचे गिरा, इसे लेकर अभी स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है।

कार्यवाहक एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ और प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि युवक ने अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था। इसी दौरान वह नौवीं मंजिल से नीचे गिर गया। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।

घटना के बाद पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। इसके साथ ही सोसायटी परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले और बाद में क्या परिस्थितियां थीं। पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Explore Related Topics

गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन अजनारा इंटीग्रिटी संदिग्ध मौत नौवीं मंजिल उत्तर प्रदेश पुलिस जांच एंथोनी एक्रोसिया मिकी सीसीटीवी अपराध

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News