Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में घोड़ी पे चढ़के आना का पोस्ट प्रोडक्शन तेज, दिवाली से पहले रिलीज की तैयारी

राजपाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों से सजी फिल्म, लखनऊ में डबिंग के लिए पहुंचीं अभिनेत्री शिवानी दुबे
Bureau
Bureau News Desk
23 May 2026
09:18 PM
1 min read
लखनऊ में घोड़ी पे चढ़के आना का पोस्ट प्रोडक्शन तेज, दिवाली से पहले रिलीज की तैयारी
हाइलाइट्स
राजपाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों से सजी फिल्म, लखनऊ में डबिंग के लिए पहुंचीं अभिनेत्री शिवानी दुबे

बुद्धा क्रिएशन ऑफ इंडियन सिनेमा के बैनर तले बन रही फिल्म ‘घोड़ी पे चढ़के आना’ की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इन दिनों फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य लखनऊ में तेजी से किया जा रहा है। फिल्म की डबिंग के लिए अभिनेत्री शिवानी दुबे और निर्माता-निर्देशक कैलाश मासूम लखनऊ पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव, राजेश शर्मा, पंकज झा और अरुण बक्शी जैसे अनुभवी कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं अभिनेता वीरेंद्र विक्रम सिंह का किरदार फिल्म की कहानी में महत्वपूर्ण मोड़ लाता दिखाई देगा।

 

निर्माता-निर्देशक कैलाश मासूम ने बताया कि फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई जिलों में की गई है। उन्होंने कहा कि पोस्ट प्रोडक्शन का पूरा काम भी लखनऊ में ही किया जा रहा है। उनके अनुसार फिल्म में कॉमेडी, पारिवारिक मनोरंजन और सामाजिक संदेश का मिश्रण देखने को मिलेगा। निर्माताओं के मुताबिक फिल्म की डबिंग और तकनीकी कार्य अंतिम चरण में हैं और फिल्म को दिवाली से पहले सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। 

Explore Related Topics

घोड़ी पे चढ़के आना लखनऊ फिल्म शूटिंग कैलाश मासूम शिवानी दुबे राजपाल यादव

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News