Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

घोसी विधानसभा सीट खाली, छह महीने के भीतर होगा उपचुनाव

UP News: मऊ की घोसी विधानसभा सीट सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद रिक्त घोषित। विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी की। छह महीने के भीतर होगा उपचुनाव।
News Desk
News Desk News Desk
27 Nov 2025
05:05 PM
1 min read
घोसी विधानसभा सीट खाली, छह महीने के भीतर होगा उपचुनाव
हाइलाइट्स
UP News: मऊ की घोसी विधानसभा सीट सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद रिक्त घोषित। विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी की। छह महीने के भीतर होगा उपचुनाव।


>उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट को विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक तौर पर रिक्त घोषित कर दिया है। समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हुई, जिसके चलते यहां छह महीने के भीतर उपचुनाव कराया जाएगा।


>विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि घोसी सीट के रिक्त होने की जानकारी राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा सदस्यों, जिला अधिकारी मऊ और मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है। नियमों के अनुसार किसी विधायक के निधन, इस्तीफा या अयोग्यता की स्थिति में छह महीने के भीतर उपचुनाव होना अनिवार्य है।


>बीते 20 नवंबर को क्षेत्रीय सपा विधायक सुधाकर सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया था। इससे पहले 2023 में दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह को प्रत्याशी बनाया था, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को लगभग 50 हजार वोटों से हराया था। घोसी सीट 2022 के बाद दूसरी बार उपचुनाव का सामना करेगी, जिससे इस क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियाँ फिर तेज होने की संभावना है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News