Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

गोंडा में 10वीं रिजल्ट के बाद छात्रा का खौफनाक कदम, 77% अंक आने पर जहर खाकर दी जान

80% से कम अंक आने से आहत छात्रा, इलाज के दौरान हुई मौत; पुलिस ने शुरू की जांच
Bureau
Bureau News Desk
25 Apr 2026
07:59 PM
1 min read
गोंडा में 10वीं रिजल्ट के बाद छात्रा का खौफनाक कदम, 77% अंक आने पर जहर खाकर दी जान
हाइलाइट्स
80% से कम अंक आने से आहत छात्रा, इलाज के दौरान हुई मौत; पुलिस ने शुरू की जांच

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां हाईस्कूल परीक्षा परिणाम आने के बाद एक छात्रा ने कथित रूप से जहर खाकर अपनी जान दे दी। छात्रा को उम्मीद से कम अंक मिलने पर वह मानसिक रूप से तनाव में आ गई थी।

 

क्या है पूरा मामला: जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र के भीटी गांव निवासी छात्रा रूपा गुप्ता ने यूपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 77.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। परिजनों के मुताबिक, छात्रा को 80 प्रतिशत से अधिक अंक आने की उम्मीद थी। अपेक्षा से कम अंक आने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली।

 

घटना के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। जब परिजन घर लौटे तो छात्रा की तबीयत बिगड़ी हुई मिली। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी आनंद राय के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा ने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होकर यह कदम उठाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का कहना है कि छात्रा पढ़ाई में मेहनती थी और बेहतर परिणाम की उम्मीद कर रही थी। अचानक उठाए गए इस कदम से परिवार गहरे सदमे में है।

Explore Related Topics

गोंडा यूपी बोर्ड रिजल्ट छात्रा आत्महत्या 10वीं रिजल्ट

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News