Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

गोरखपुर में एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, पीछा कर की नस्लीय टिप्पणियां

गोरखपुर में एम्स की नागालैंड निवासी महिला डॉक्टर के साथ बाइक सवार युवकों द्वारा छेड़छाड़ और नस्लीय टिप्पणी का आरोप। पुलिस जांच में जुटी।
News Desk
News Desk News Desk
24 Feb 2026
03:17 PM
1 min read
गोरखपुर में एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, पीछा कर की नस्लीय टिप्पणियां
हाइलाइट्स
गोरखपुर में एम्स की नागालैंड निवासी महिला डॉक्टर के साथ बाइक सवार युवकों द्वारा छेड़छाड़ और नस्लीय टिप्पणी का आरोप। पुलिस जांच में जुटी।

गोरखपुर में एम्स की एक महिला डॉक्टर के साथ कथित छेड़छाड़ और नस्लीय टिप्पणी का मामला सामने आया है। पीड़िता नागालैंड की निवासी बताई जा रही हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला डॉक्टर एक मॉल से लौट रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि रास्ते भर आरोपियों ने नस्लीय और अश्लील टिप्पणियां कीं।

 

आरोप यह भी है कि एक युवक ने डॉक्टर के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें गलत तरीके से छुआ और थप्पड़ मारा। घटना के बाद महिला डॉक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सूचना दी।

 

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Explore Related Topics

गोरखपुर छेड़छाड़ मामला AIIMS गोरखपुर महिला डॉक्टर से अभद्रता नस्लीय टिप्पणी बाइक सवार युवक Gorakhpur crime news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News