Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सैंथली दोहरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Bureau
Bureau News Desk
05 Apr 2026
12:41 PM
1 min read
सैंथली दोहरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के सैंथली गांव में दिवाली 2025 को हुए बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता सेंसरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पहले ही इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। अब प्रशासन इन आरोपियों की अवैध संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रहा है।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किया गया सेंसरपाल इस दोहरे हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है। हत्या की वारदात का मुख्य आरोपी प्रिंस भाटी को बताया गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में कुल सात आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। पुलिस के मुताबिक, सेंसरपाल जेल से बाहर आने के बाद फरार चल रहा था, जिसे अब गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

संपत्ति कुर्की की तैयारी: पुलिस प्रशासन ने बताया कि आरोपियों द्वारा गैंग बनाकर अवैध रूप से धन अर्जित किया गया है। ऐसे में अब अपराध से अर्जित संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह कार्रवाई सभी सात आरोपियों के घरों पर की जाएगी।

 

कोतवाली प्रभारी का बयान: कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सेंसरपाल, मुख्य आरोपी प्रिंस भाटी का ताऊ है और वही इस पूरे घटनाक्रम का साजिशकर्ता था। उन्होंने कहा कि आरोपी लोगों को डराकर और धमकाकर रंगदारी व अन्य आपराधिक गतिविधियों के जरिए अवैध धन अर्जित करते थे।

 

क्या था पूरा मामला:  अक्टूबर 2025 में दिवाली के दिन सैंथली गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद हुआ था, जो हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान जमकर फायरिंग हुई, जिसमें सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त दरोगा अजयपाल भाटी (55) और उनके भतीजे दीपांशु (21) की मौके पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

सात आरोपियों पर दर्ज हुआ था मुकदमा: इस दोहरे हत्याकांड के संबंध में जारचा कोतवाली में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, इनमें आनंदपुर गांव के सचिन, बॉबी पहलवान, सादुल्लापुर के मनोज और सैंथली गांव के प्रिंस भाटी व सेंसरपाल सहित अन्य आरोपी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी गैंग बनाकर रंगदारी, लूट और हत्या जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

 

 

Explore Related Topics

सैंथली डबल मर्डर केस

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News