Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बंद घरों पर नजर, रात में वारदात… ग्रेटर नोएडा में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 10.5 लाख के जेवर और वैगनआर कार बरामद की।
Bureau
Bureau News Desk
14 Mar 2026
11:03 AM
1 min read
बंद घरों पर नजर, रात में वारदात… ग्रेटर नोएडा में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया
हाइलाइट्स
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 10
5 लाख के जेवर और वैगनआर कार बरामद की।

ग्रेटर नोएडा में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। बीटा-2 थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 10.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल की गई एक वैगनआर कार बरामद की है।

 

डीसीपी ग्रेटर नोएडा परवीन रंजन सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 28 फरवरी को बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-36 में एक बंद मकान से लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने की शिकायत मिली थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह की पहचान कर नट मड़ैया गोल चक्कर के पास से दो आरोपियों अवधेश (निवासी हाथरस, उत्तर प्रदेश) और बलराज (निवासी कैथल, हरियाणा) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरोह का तीसरा सदस्य बंटी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

 

जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी की योजना बनाने के लिए कोर्ट की तारीखों पर मिलते थे। इसके बाद वे अलग-अलग इलाकों में रेकी करते थे और उन घरों को निशाना बनाते थे जिनके बाहर कई दिनों से अखबार या पंपलेट पड़े होते थे। ऐसे घरों को बंद समझकर आरोपी रात के समय ताला तोड़कर अंदर घुसते और जेवरात व कीमती सामान चोरी कर लेते थे।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने का हार, चार अंगूठियां, कान के टॉप्स, कुंडल, चैन, बिछिया, पैरों की पायल और एक लैपटॉप बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार भी जब्त की गई है।

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी के जेवरात हरियाणा के कैथल में बेच दिया करते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं और अन्य राज्यों में इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Explore Related Topics

Greater Noida news ग्रेटर नोएडा चोरी

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News