Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

योगी सरकार की इस मुहिम से व्यापारी से लेकर ग्राहक तक पहुंचेगा लाभ

GST News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान’ की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य व्यापारियों और ग्राहकों तक सुधारों के लाभ पहुंचाना है।
News Desk
News Desk News Desk
21 Sep 2025
02:36 AM
1 min read
योगी सरकार की इस मुहिम से व्यापारी से लेकर ग्राहक तक पहुंचेगा लाभ
हाइलाइट्स
GST News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान’ की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य व्यापारियों और ग्राहकों तक सुधारों के लाभ पहुंचाना है।


>उत्तर प्रदेश में जीएसटी सुधारों के लाभ अब सीधे जनता तक पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एनडीए गठबंधन के सभी विधायकों और मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर ‘जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान’ (22 से 29 सितंबर) की रूपरेखा तय की। इस अभियान का उद्देश्य है—जनप्रतिनिधियों के माध्यम से व्यापारियों और ग्राहकों को जीएसटी सुधारों के फायदे बताना और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना।


>मुख्यमंत्री ने कहा कि “Next-Gen GST Reform” मोदी सरकार के एक दशक के अथक, स्थिर और दूरदर्शी आर्थिक प्रबंधन का परिणाम है। यह सुधार हर भारतीय पर से टैक्स का बोझ कम करने के लिए है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जनप्रतिनिधि रोजाना बाजारों में जाकर दुकानदारों और ग्राहकों से मिलें, उन्हें समझाएं कि जीएसटी रिफॉर्म से न केवल व्यापार आसान हुआ है बल्कि सामान भी सस्ता मिला है।


>अभियान के दौरान दुकानों पर “गर्व से कहो यह स्वदेशी है” पोस्टर लगाए जाएंगे और व्यापारियों को गुलाब का फूल भेंट कर धन्यवाद दिया जाएगा। ग्राहकों को यह संदेश दिया जाएगा कि स्वदेशी केवल नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की पहचान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों, व्यापारियों, महिलाओं और विद्यार्थियों—हर वर्ग को जीएसटी सुधारों से सीधा लाभ होगा।


>त्योहारी सीजन में चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत ग्राहकों के छोटे-छोटे वीडियो भी बनाए जाएंगे, जिनमें वे सस्ते और सुलभ सामान मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह पहल न केवल आर्थिक विकास को गति देगी, बल्कि रोजगार, निवेश और आत्मनिर्भरता को भी प्रोत्साहित करेगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News