Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

हापुड़ में लाल सूटकेस से मिला महिला का कंकाल

Hapur News: हापुड़ में हाईवे किनारे खेत से मिले लाल सूटकेस में महिला का कंकाल बरामद। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
News Desk
News Desk News Desk
01 Dec 2025
04:40 PM
1 min read
हापुड़ में लाल सूटकेस से मिला महिला का कंकाल
हाइलाइट्स
Hapur News: हापुड़ में हाईवे किनारे खेत से मिले लाल सूटकेस में महिला का कंकाल बरामद। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


>उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सोमवार सुबह एक खेत से मिले लावारिस लाल सूटकेस ने हड़कंप मचा दिया। पुलिस द्वारा सूटकेस खोलने पर उसके अंदर से महिला का कंकाल बरामद हुआ।


>पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रामा मेडिकल कॉलेज के पास हाईवे किनारे स्थित खेत में लाल रंग का एक सूटकेस संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने जब सूटकेस खोला तो उसमें एक महिला का शव मिला, जो काफी पुराना होने के कारण कंकाल में बदल चुका था। 


>फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि महिला की हत्या काफी समय पहले की गई होगी और शव को सूटकेस में बंद कर खेत में फेंका गया होगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। अधिकारी अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। हापुड़ एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सूटकेस लगभग 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News