Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

इस बार महिला क्रिकेट टीम दिखाएगी पाकिस्तान को उसकी औकात

Cricket News: महिला वर्ल्ड कप 2025 में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी, जहां रोमांच अपने चरम पर होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया 11-0 के अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
News Desk
News Desk News Desk
04 Oct 2025
12:32 AM
1 min read
इस बार महिला क्रिकेट टीम दिखाएगी पाकिस्तान को उसकी औकात
हाइलाइट्स
Cricket News: महिला वर्ल्ड कप 2025 में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी, जहां रोमांच अपने चरम पर होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया 11-0 के अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

क्रिकेट का नाम आते ही भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला हर फैन के दिल की धड़कनें बढ़ा देता है। रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का सबसे बड़ा टक्कर देखने को मिलेगा, जब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारत अब तक पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में 11-0 से अजेय है और वर्ल्ड कप में चार बार आमने-सामने आने पर हर बार जीत दर्ज की है। ऐसे में फैंस को एक बार फिर टीम इंडिया से इतिहास दोहराने की उम्मीद है।

भारतीय महिला टीम का पाकिस्तान पर अब तक का रिकॉर्ड पूरी तरह एकतरफा रहा है। वनडे फॉर्मेट में खेले गए सभी 11 मुकाबले भारत ने अपने नाम किए हैं। वर्ल्ड कप के मंच पर भी चार बार आमना-सामना हुआ और हर बार पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। आंकड़े साफ हैं पाकिस्तान की राह आसान नहीं होगी।

भारतीय टीम टूर्नामेंट की शुरुआत दमदार अंदाज में कर चुकी है। श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स की जोड़ी ने बल्ले से रन बरसाए, तो रेनुका ठाकुर और दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में विपक्ष को जकड़ दिया। यही लय पाकिस्तान के खिलाफ भी निर्णायक साबित हो सकती है।

कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

  • मैच की तारीख: रविवार, 5 अक्टूबर 2025

  • स्थान: आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल स्टेडियम, कोलंबो

  • समय: दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार), टॉस 2:30 बजे

  • टीवी प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (हिंदी/अंग्रेजी चैनल्स पर)

  • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: JioCinema और Disney+ Hotstar ऐप/वेबसाइट पर उपलब्ध

जहां पाकिस्तान हाल ही में बांग्लादेश से हार चुका है, वहीं भारतीय महिला टीम आत्मविश्वास और लय दोनों में आगे है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि हरमनप्रीत एंड कंपनी पाकिस्तान को एक बार फिर धूल चटाकर अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रख पाएगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News