Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

डॉक्टर, छात्र और स्टाफ एक साथ आए नजर, योग दिवस पर लोहिया संस्थान में दिखी अलग तस्वीर

'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' थीम पर एमबीबीएस छात्रों से लेकर वरिष्ठ चिकित्सकों तक ने किया सामूहिक योगाभ्यास
Bureau
Bureau News Desk
21 Jun 2026
11:19 AM
1 min read
डॉक्टर, छात्र और स्टाफ एक साथ आए नजर, योग दिवस पर लोहिया संस्थान में दिखी अलग तस्वीर
हाइलाइट्स
'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' थीम पर एमबीबीएस छात्रों से लेकर वरिष्ठ चिकित्सकों तक ने किया सामूहिक योगाभ्यास

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्सर पार्कों, मैदानों और बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों की तस्वीरें सामने आती हैं। लेकिन इस बार लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के अकादमिक ब्लॉक में कुछ अलग देखने को मिला। यहां सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि वरिष्ठ चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर, संकाय सदस्य और नॉन-टीचिंग स्टाफ भी एक साथ योग करते नजर आए। संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली का संदेश प्रमुखता से दिखाई दिया।

 

यह खबर भी पढ़े - लखनऊ रेजिडेंसी में योग का संगम, सैकड़ों लोगों के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

 

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' रखी गई थी। इसी थीम के अनुरूप संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों की सहभागिता देखने को मिली। सुबह आठ बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम का आयोजन फिजियोलॉजी विभाग की ओर से किया गया। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य ओम नारायण अवस्थी की उपस्थिति में योग प्रशिक्षक सुश्री मोनिका और श्री आनंद ने किया। इस दौरान आयुष मंत्रालय द्वारा जारी कॉमन योग प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

 

योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार के अलावा वक्रासन, चक्रासन और भुजंगासन जैसे विभिन्न योगासन किए। इसके साथ ही नाड़ी शोधन और भ्रामरी प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में एमबीबीएस छात्रों के अलावा रेजिडेंट डॉक्टरों, संकाय सदस्यों और नॉन-टीचिंग स्टाफ की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सी.एम. सिंह, डीन डॉ. प्रद्युम्न सिंह और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार, तनाव में कमी, मानसिक एकाग्रता में वृद्धि और समग्र स्वास्थ्य संतुलन को बढ़ावा मिलता है। योग सत्र के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट बॉक्स वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना भी रहा।

 

Explore Related Topics

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 लोहिया संस्थान योग दिवस RMLIMS Lucknow Yoga Day योगा फॉर हेल्दी एजिंग एमबीबीएस छात्र योग डॉक्टरों ने किया योग International Yoga Day 2026

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News