Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई संपन्न, कुपोषण से साइबर सुरक्षा तक अहम मुद्दों पर हुआ मंथन

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद
Bureau
Bureau News Desk
20 May 2026
11:00 AM
1 min read
जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई संपन्न, कुपोषण से साइबर सुरक्षा तक अहम मुद्दों पर हुआ मंथन
हाइलाइट्स
अमित शाह की अध्यक्षता में हुई 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद

 

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मंगलवार को मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनकल्याण, सुशासन और क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने की। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।

 

बैठक के दौरान कुपोषण उन्मूलन, स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में कमी लाने, यौन अपराधों में शत-प्रतिशत दोषसिद्धि सुनिश्चित करने तथा राज्य-स्तरीय साइबर हेल्पलाइन को प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय और विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई।

 

बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल  पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि बैठक में जनकल्याण, सुशासन, क्षेत्रीय विकास और सामाजिक चुनौतियों से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

 

 

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि सहकारी संघवाद, समन्वित विकास और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल को नई दिशा देने वाला यह मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सामूहिक संकल्प को और अधिक सशक्त करेगा। उन्होंने बैठक को राज्यों के बीच संवाद और साझा विकास रणनीति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

 

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक को विभिन्न राज्यों के बीच प्रशासनिक सहयोग, विकास योजनाओं के समन्वय और साझा चुनौतियों के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच माना जाता है। बैठक में कानून-व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा और तकनीकी अपराधों से निपटने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

Explore Related Topics

मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक योगी आदित्यनाथ जगदलपुर अमित शाह

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News