Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

कंगना रनौत के कैंसर जैसे घुसपैठिए बयान पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने किया पलटवार

Political News: बीजेपी सांसद कंगना रनौत के कैंसर जैसे घुसपैठिए बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी। प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने उनके बयान को जहरीला बताया।
News Desk
News Desk News Desk
27 Nov 2025
12:51 PM
1 min read
कंगना रनौत के कैंसर जैसे घुसपैठिए बयान पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने किया पलटवार
हाइलाइट्स
Political News: बीजेपी सांसद कंगना रनौत के कैंसर जैसे घुसपैठिए बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी। प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने उनके बयान को जहरीला बताया।

>बीजेपी सांसद कंगना रनौत द्वारा घुसपैठियों को ‘कैंसर’ जैसा बताने वाले बयान पर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस ने इस टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

>हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में कहा था कि देश घुसपैठियों को उसी तरह हटाना चाहता है जैसे शरीर से कैंसर को। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने आरोप लगाया कि कंगना रनौत लगातार विवादित और उत्तेजक बयान देती रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान किसानों और समाज के अन्य वर्गों का अपमान हैं। राजपूत ने यह भी कहा कि राजनीति की समझ के बिना दिए गए ऐसे वक्तव्यों को महत्व नहीं दिया जाना चाहिए।

>सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “कंगना रनौत के सारे बयान बेहद जहरीले हैं… किसानों और महिलाओं पर उनके पहले दिए गए बयान भी असंवेदनशील रहे हैं।”

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News