Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

झगड़े में नाक काटता है शख्स, कानपुर में ‘नककटा’ बना खौफ

Kanpur News: कानपुर के एक गांव में ‘नककटा’ नाम के शख्स ने लोगों की नींद उड़ा दी है। झगड़ा होते ही वह सामने वाले की नाक काट लेता है पूरा गांव नककटा से दहशत में जी रहा है।
News Desk
News Desk News Desk
01 Nov 2025
02:20 AM
1 min read
झगड़े में नाक काटता है शख्स, कानपुर में ‘नककटा’ बना खौफ
हाइलाइट्स
Kanpur News: कानपुर के एक गांव में ‘नककटा’ नाम के शख्स ने लोगों की नींद उड़ा दी है। झगड़ा होते ही वह सामने वाले की नाक काट लेता है पूरा गांव नककटा से दहशत में जी रहा है।


>कानपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्रशासन से लेकर आम लोगों तक सभी को हैरान कर दिया है। थाना ककवन क्षेत्र के गांव गुमानीपुरवा में एक शख्स ‘नककटा’ के नाम से कुख्यात हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह व्यक्ति मामूली विवाद होने पर झपट्टा मारकर लोगों की नाक काट लेता है, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। पीड़ित गांव वाले जब इस सनसनीखेज मामले की शिकायत लेकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के जनता दरबार पहुंचे, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति दंग रह गया।


>ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी का नाम अलवर है और उसके दांत इतने पैने हैं कि वह चूहे की तरह काटता है। कोई उससे बहस या विरोध करता है तो वह अचानक झपटकर उनकी नाक पर वार कर देता है। अब तक आधा दर्जन से अधिक लोग उसकी इस हरकत का शिकार हो चुके हैं। कुछ मामलों में पीड़ितों की नाक पूरी तरह से अलग हो गई, जिससे उनका चेहरा बिगड़ गया।


>गांव में अब यह स्थिति है कि लोग कहते हैं “अलवर का घर कहां है?” तो जवाब मिलता है “नककटा के घर जाओ!” उसके आतंक से लोग घर से निकलने में डरते हैं। कई परिवार तो रात में दरवाजे बंद कर चैन की नींद नहीं सो पाते।


>जब ग्रामीण डीएम दरबार पहुंचे, तो वे अपने साथ कुछ पीड़ितों को भी लेकर आए थे जिनकी नाकें यह व्यक्ति काट चुका था। शिकायत सुनकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और वहां मौजूद अधिकारी भी अवाक रह गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने डीसीपी पश्चिम को जांच और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।


>प्रशासन ने इस हैरान कर देबे वाली  शिकायत को बेहद गंभीरता से लिया है। स्थानीय पुलिस को निर्देश दिया गया है कि आरोपी की गतिविधियों पर तुरंत लगाम लगाई जाए और पीड़ितों को सुरक्षा दी जाए। ग्रामीणों को अब उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही ‘नककटा’ के आतंक से मुक्ति दिलाएगा। 

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News