Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

केजीएमयु लव जिहाद मामले में पुलिस खाली हाथ लौटी

Lucknow News: लखनऊ के KGMU यौन शोषण व धर्मांतरण प्रयास मामले में आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक की तलाश में गई पुलिस उत्तराखंड से लौट आई।
News Desk
News Desk News Desk
28 Dec 2025
05:41 PM
1 min read
केजीएमयु लव जिहाद मामले में पुलिस खाली हाथ लौटी
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ के KGMU यौन शोषण व धर्मांतरण प्रयास मामले में आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक की तलाश में गई पुलिस उत्तराखंड से लौट आई।


>किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से जुड़े यौन शोषण और धर्मांतरण की कोशिश के मामले में आरोपी डॉक्टर की तलाश में गई पुलिस टीम उत्तराखंड से वापस लौट आई है। फिलहाल आरोपी डॉक्टर का कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।


>पुलिस के अनुसार, आरोपी डॉ. रमीज मलिक की तलाश में एक टीम उत्तराखंड के विभिन्न संभावित ठिकानों पर भेजी गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि रमीज मलिक की आखिरी मोबाइल लोकेशन खटीमा क्षेत्र में दर्ज की गई थी। हालांकि, उसका मोबाइल फोन बंद होने के कारण वर्तमान लोकेशन ट्रेस नहीं की जा सकी।


>पुलिस ने आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की, लेकिन उनसे भी कोई ठोस जानकारी हासिल नहीं हो पाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन अलग-अलग टीमें गठित की हैं, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कुल तीन विशेष टीमें गठित की हैं, जो अलग-अलग संभावित स्थानों पर तलाश और जांच की कार्रवाई कर रही हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News