Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

KGMU ट्रामा सेंटर में अब ICU वेंटीलेटर बेड की जानकारी मिलेगी रियल टाइम में

News Desk
News Desk News Desk
02 Jun 2025
06:05 AM
1 min read
KGMU ट्रामा सेंटर में अब ICU वेंटीलेटर बेड की जानकारी मिलेगी रियल टाइम में


>लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर में अब ICU वेंटीलेटर बेड की स्थिति रियल टाइम में सभी के लिए उपलब्ध होगी। शनिवार को इस अत्याधुनिक तकनीकी व्यवस्था का शुभारंभ उप-मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने माननीय कुलपति प्रो. (डा.) सोनिया नित्यानंद की उपस्थिति में किया।


>मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम राज सिंह ने बताया कि यह प्रणाली स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता लाने और तीमारदारों को वास्तविक जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

डैशबोर्ड की प्रमुख विशेषताएं:

ICU वेंटीलेटर बेड की उपलब्धता की स्थिति रियल टाइम में ऐप आधारित डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होगी।

यह डैशबोर्ड ट्रॉमा सेंटर के सार्वजनिक स्थलों जैसे कॉरिडोर आदि पर लगाया गया है।

डिस्चार्ज या एडमिशन की स्थिति अपडेट होते ही बेड की स्थिति अपने आप अपडेट हो जाएगी।

सामाजिक और व्यावहारिक लाभ:

वेंटीलेटर बेड की उपलब्धता की पारदर्शी जानकारी मिलने से “वीआईपी प्राथमिकता” की भ्रांति खत्म होगी।

तीमारदार स्वयं देख सकेंगे कि बेड उपलब्ध है या नहीं, जिससे भ्रम की स्थिति नहीं बनेगी।

यह डिजिटल हेल्थ ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में KGMU का एक अहम कदम है।

अन्य नवाचार:


>इस अवसर पर ‘SAVDHAN’ डिजास्टर मैनेजमेंट कोर्स पूर्ण करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


>साथ ही एक और बड़ी सुविधा – न्युमैटिक ट्यूब सिस्टम – का उद्घाटन हुआ, जिससे मरीजों को उनके वार्ड में ही तेजी से दवाइयां और रिपोर्ट्स मिल सकेंगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश:


>उप-मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। उन्होंने आने वाले समय में प्रदेश के अन्य सरकारी अस्पतालों में भी ऐसी व्यवस्था लागू करने के संकेत दिए।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News