Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

इश्क हमसे और शादी मोदी से, खड़गे के तंज से गूंजी राज्यसभा, पीएम मोदी भी हंसी नहीं रोक पाए

राज्यसभा में खड़गे के देवेगौड़ा पर बयान “हमसे मोहब्बत, शादी मोदी से” पर सदन में ठहाके गूंजे। पीएम मोदी भी मुस्कुराते नजर आए।
Bureau
Bureau News Desk
18 Mar 2026
06:12 PM
1 min read
इश्क हमसे और शादी मोदी से, खड़गे के तंज से गूंजी राज्यसभा, पीएम मोदी भी हंसी नहीं रोक पाए
हाइलाइट्स
राज्यसभा में खड़गे के देवेगौड़ा पर बयान “हमसे मोहब्बत, शादी मोदी से” पर सदन में ठहाके गूंजे। पीएम मोदी भी मुस्कुराते नजर आए।

राज्यसभा में बुधवार को विदाई भाषण के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की एक टिप्पणी ने सदन में हल्का-फुल्का माहौल बना दिया। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा पर टिप्पणी करते हुए खड़गे के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सदन में मौजूद सदस्य मुस्कुराते नजर आए।

 

खड़गे ने अपने संबोधन में कहा कि वह एचडी देवेगौड़ा को पिछले 54 वर्षों से जानते हैं और उनके साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा, “वो मोहब्बत हमारे साथ किए, शादी मोदी साहब के साथ,” जिस पर सदन में हंसी गूंज उठी।

 

देवेगौड़ा 1996 में संयुक्त मोर्चा सरकार के तहत प्रधानमंत्री बने थे, जिसे कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था। बाद के वर्षों में कर्नाटक की राजनीति में उनकी पार्टी जनता दल - सेक्युलर ने कांग्रेस के साथ सहयोग और विरोध दोनों स्थितियां देखीं।

 

अपने भाषण में खड़गे ने सार्वजनिक जीवन की निरंतरता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में लोग “न थकते हैं, न रिटायर होते हैं” और सेवा का भाव लगातार बना रहता है।

 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सदन को संबोधित करते हुए निवर्तमान सदस्यों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजनीति में पूर्ण विराम नहीं होता और नए अवसर हमेशा मौजूद रहते हैं।

 

राज्यसभा की 37 सीटों पर हुए चुनावों के बाद कई सदस्य अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं, जिनमें विभिन्न दलों के नेता शामिल हैं। निवर्तमान सदस्यों के विदाई सत्र के बीच सदन में अनुभव और सार्वजनिक जीवन पर चर्चा प्रमुख रही।

 

Explore Related Topics

मल्लिकार्जुन खड़गे देवेगौड़ा राज्यसभा पीएम मोदी संसद

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →