Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में सनसनीखेज हत्याकांड: ड्रम में दो टुकड़ों में मिला कारोबारी का शव

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में ड्रम से दो टुकड़ों में कारोबारी मानवेंद्र प्रताप सिंह का शव बरामद। 20 फरवरी से लापता थे, बेटे अक्षत प्रताप सिंह को हिरासत में लिया गया।
News Desk
News Desk News Desk
23 Feb 2026
08:21 PM
1 min read
लखनऊ में सनसनीखेज हत्याकांड: ड्रम में दो टुकड़ों में मिला कारोबारी का शव
हाइलाइट्स
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में ड्रम से दो टुकड़ों में कारोबारी मानवेंद्र प्रताप सिंह का शव बरामद। 20 फरवरी से लापता थे, बेटे अक्षत प्रताप सिंह को हिरासत में लिया गया।

राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। ड्रम के अंदर दो हिस्सों में एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मानवेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो वर्धमान पैथोलॉजी के संचालक बताए जा रहे हैं।

 

पुलिस के अनुसार मानवेंद्र प्रताप सिंह 20 फरवरी से लापता थे। बुधवार को आशियाना कोतवाली क्षेत्र में एक ड्रम से दो टुकड़ों में शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की गई।

 

शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका सामने आई है। पुलिस ने मृतक के बेटे अक्षत प्रताप सिंह को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में बेटे पर हत्या कर शव को ड्रम में छिपाने का आरोप सामने आया है।

 

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में विस्तृत पूछताछ और अन्य पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Explore Related Topics

लखनऊ हत्याकांड आशियाना थाना ड्रम में शव मानवेंद्र प्रताप सिंह वर्धमान पैथोलॉजी अक्षत प्रताप सिंह हिरासत Lucknow crime news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News