Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

जैश आतंकी उमर से कनेक्शन की जांच तेज, ATS रिमांड में शहबाज सिद्दीकी

सोशल मीडिया संपर्क, मोबाइल डेटा और बैंक खातों की होगी गहन पड़ताल, 3 जून तक ATS करेगी पूछताछ।
Bureau
Bureau News Desk
30 May 2026
01:01 PM
1 min read
जैश आतंकी उमर से कनेक्शन की जांच तेज, ATS रिमांड में शहबाज सिद्दीकी
हाइलाइट्स
सोशल मीडिया संपर्क, मोबाइल डेटा और बैंक खातों की होगी गहन पड़ताल, 3 जून तक ATS करेगी पूछताछ।

जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़े संदिग्ध आतंकी शहबाज सिद्दीकी को उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड की कस्टडी रिमांड में भेज दिया गया है। ATS अब 3 जून तक उससे पूछताछ कर उसके कथित आतंकी संपर्कों और गतिविधियों की जांच करेगी।

 

सूत्रों के अनुसार, जांच में सामने आया है कि शहबाज सिद्दीकी का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे आतंकी उमर से था। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क होने की जानकारी मिली है।

 

जांच एजेंसी अब आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन के डिजिटल डेटा का विश्लेषण कर रही है। मोबाइल में मौजूद चैट, कॉल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

इसके अलावा एटीएस शहबाज सिद्दीकी के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच करेगी। एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं किसी संदिग्ध स्रोत से धन का आदान-प्रदान तो नहीं हुआ और उसके वित्तीय संपर्क किन लोगों से जुड़े रहे हैं।

 

गौरतलब है कि एटीएस ने शहबाज सिद्दीकी को 18 मई को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी लगातार उसके नेटवर्क, संपर्कों और संभावित गतिविधियों की पड़ताल कर रही है। अब कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ से मामले में और महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Explore Related Topics

शहबाज सिद्दीकी ATS लखनऊ जैश ए मोहम्मद

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News