Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ के बीबीडी क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन, कई बीघा अवैध जमीन पर चला बुलडोजर

बिना एलडीए रजिस्ट्रेशन और जिला पंचायत अनुमति के हो रही थी प्लॉटिंग, नरेंदी, मेहौरा और जुग्गौर में कार्रवाई।
Bureau
Bureau News Desk
14 May 2026
05:05 PM
1 min read
लखनऊ के बीबीडी क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन, कई बीघा अवैध जमीन पर चला बुलडोजर
हाइलाइट्स
बिना एलडीए रजिस्ट्रेशन और जिला पंचायत अनुमति के हो रही थी प्लॉटिंग, नरेंदी, मेहौरा और जुग्गौर में कार्रवाई।

 

लखनऊ के बीबीडी क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। संयुक्त अभियान के तहत बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण और विकसित की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई नरेंदी, मेहौरा और जुग्गौर क्षेत्रों में की गई।

 

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार संबंधित जमीन पर बिना वैध अनुमति और नियमानुसार स्वीकृति के प्लॉटिंग की जा रही थी। जांच में सामने आया कि न तो लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी से कोई रजिस्ट्रेशन कराया गया था और न ही जिला पंचायत से आवश्यक अनुमोदन लिया गया था। इसके बावजूद कई बीघा कृषि भूमि पर अवैध तरीके से प्लॉट काटकर बेचे जा रहे थे।

 

कार्रवाई के दौरान प्रशासन और विकास प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को हटाया और भूमि को कब्जा मुक्त कराया। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध प्लॉटिंग की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद जांच कर यह अभियान चलाया गया।

 

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में बिल्डर अजयवीर, एसपी सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई है। प्रशासन की ओर से संबंधित लोगों के दस्तावेजों और जमीन के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

 

इस अभियान में जोनल अधिकारी देवांश द्विवेदी और जूनियर इंजीनियर राहुल विश्वकर्मा की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। प्रशासन के अनुसार इस तरह की अवैध कॉलोनियों और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। लोगों से भी बिना वैध अनुमति और सरकारी मंजूरी वाले प्लॉट खरीदने से पहले सभी दस्तावेजों की जांच करने की अपील की गई है।

Explore Related Topics

लखनऊ एलडीए बीबीडी अवैध जमीन बुलडोजर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News