Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

चारबाग रेलवे स्टेशन पर युवक की दर्दनाक मौत

News Desk
News Desk News Desk
23 Jun 2025
09:48 AM
1 min read
चारबाग रेलवे स्टेशन पर युवक की दर्दनाक मौत


>राजधानी लखनऊ के व्यस्त चारबाग रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर एक युवक ने चलती ट्रेन की छत पर चढ़ते हुए हाईटेंशन लाइन को छू लिया, जिससे उसकी मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई।


>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक ट्रेन पर चढ़ा और बिजली की लाइन को पकड़ते ही तेज धमाके के साथ करंट की चपेट में आ गया। घटना होते ही मौके पर जीआरपी व सिविल पुलिस पहुंची, लेकिन युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

जांच में जुटी पुलिस


>जीआरपी और सिविल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान और हादसे की मंशा को लेकर जांच शुरू कर दी है।

यात्रियों में मचा हड़कंप


>घटना के चलते ट्रेन का संचालन कुछ समय के लिए बाधित हो गया और कई ट्रेनें देरी से चलीं। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News