Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में नाबालिग लड़की को नशे की लत लगाकर प्यार के जाल में फंसाया

लखनऊ के चिनहट क्षेत्र का मामला, आरोपी पर धमकी देने का भी आरोप; पुलिस ने युवती को बरामद कर मेडिकल के लिए भेजा।
Bureau
Bureau News Desk
10 May 2026
06:29 PM
1 min read
लखनऊ में नाबालिग लड़की को नशे की लत लगाकर प्यार के जाल में फंसाया
हाइलाइट्स
लखनऊ के चिनहट क्षेत्र का मामला, आरोपी पर धमकी देने का भी आरोप; पुलिस ने युवती को बरामद कर मेडिकल के लिए भेजा।

 

राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पड़ोस में रहने वाले युवक शाहनवाज जो की दूसरे समुदाय से है पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी ने उनकी बेटी को पहले नशे की आदत डाली और फिर प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ ले गया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, हालांकि आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार चिनहट थाना क्षेत्र में पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग बेटी, जिसने हाल ही में हाईस्कूल की परीक्षा पास की है, को उसी कॉलोनी में रहने वाले शाहनवाज ने अपने प्यार के जाल में फसाया। पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी लगातार उनकी बेटी के संपर्क में था और धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसा लिया।

 

पीड़िता की माँ के मुताबिक, घटना के बाद उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया कि शाहनवाज आए दिन उन्हें घर के निचे आकर गालियाँ देता है और जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता की माँ ने कहा कि उन्हें आशंका है कि आरोपी उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

वहीं, पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़की को शाहनवाज के कब्जे से बरामद कर लिया गया है और बयान दर्ज कराने के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार आरोपी की तलाश के जारी हैं।

Explore Related Topics

लखनऊ लव जिहाद चिनहट नाबालिग

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News