Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ के चिनहट में चौकी से 50 कदम दूर दुकान में धावा, शटर तोड़ लाखों के मोबाइल पार

लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में मटियारी चौकी के पास दुकान का शटर तोड़कर तीन लाखों रुपये के मोबाइल व सामान चोरी। घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी।
Bureau
Bureau News Desk
28 Feb 2026
05:38 PM
1 min read
लखनऊ के चिनहट में चौकी से 50 कदम दूर दुकान में धावा, शटर तोड़ लाखों के मोबाइल पार
हाइलाइट्स
लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में मटियारी चौकी के पास दुकान का शटर तोड़कर तीन लाखों रुपये के मोबाइल व सामान चोरी। घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी।

राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र में मटियारी चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित एक दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। बदमाशों ने तड़के शटर तोड़कर दुकान में घुसकर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया।

 

दुकानदार के अनुसार घटना सुबह करीब पांच बजे के आसपास हुई। “सुबह करीब पांच बजे के आसपास घटना हुई। दुकान का शटर तोड़ दिया गया। करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।” चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए और करीब तीन लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

 

सुबह आसपास के लोगों ने टूटा हुआ शटर देखा तो दुकानदार को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध शटर तोड़कर अंदर घुसता और सामान समेटता दिखाई दे रहा है।

 

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Explore Related Topics

लखनऊ चोरी चिनहट थाना मटियारी चौकी दुकान में चोरी CCTV फुटेज Lucknow crime news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News