Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

छत की रेलिंग में गैप बना हादसे की वजह, डेढ़ साल की बच्ची की मौत से परिवार में मातम

चिनहट के गणेशपुर रहमानपुर में रेलिंग में अधिक गैप होने के कारण खेलते समय सड़क पर गिरी मासूम, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
Bureau
Bureau News Desk
16 Jun 2026
04:18 PM
1 min read
छत की रेलिंग में गैप बना हादसे की वजह, डेढ़ साल की बच्ची की मौत से परिवार में मातम
हाइलाइट्स
चिनहट के गणेशपुर रहमानपुर में रेलिंग में अधिक गैप होने के कारण खेलते समय सड़क पर गिरी मासूम, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

 

राजधानी के चिनहट क्षेत्र स्थित गणेशपुर रहमानपुर में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। दो मंजिला मकान की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही बच्ची अचानक असंतुलित होकर नीचे सड़क पर जा गिरी। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

लखनऊ लूटकांड में नया मोड़: आरोपी CRPF दरोगा 20 दिन की छुट्टी लेकर गायब, कमता चौकी इंचार्ज सस्पेंड

 

मूल रूप से सीतापुर जिले के घूरामऊ बंगला निवासी अतुल शर्मा अपनी पत्नी मंजू और बेटी निशा शर्मा के साथ गणेशपुर रहमानपुर में रहते हैं। अतुल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम करीब सात बजे निशा घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह छत की रेलिंग के पास पहुंच गई और संतुलन बिगड़ने से नीचे सड़क पर गिर गई।

 

बच्ची के पिता अतुल शर्मा के मुताबिक, छत की रेलिंग में अधिक जगह होने के कारण हादसा हुआ। बच्ची के गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद वह और उनकी पत्नी तुरंत बाहर पहुंचे। लहूलुहान हालत में बेटी को देखकर दोनों घबरा गए। पड़ोसियों की मदद से उसे तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

परिजनों के मुताबिक, निशा शर्मा दंपती की इकलौती संतान थी। शादी के बाद लंबे समय तक उन्हें संतान सुख नहीं मिला था। परिवार ने कई धार्मिक स्थलों पर जाकर संतान प्राप्ति की कामना की थी। करीब छह साल बाद उनके घर बेटी का जन्म हुआ था। अचानक हुए हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

 

अस्पताल से शव घर पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां मंजू अपनी बेटी को याद कर बिलख उठीं, जबकि पिता अतुल शर्मा भी गहरे सदमे में दिखाई दिए। आसपास के लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।

Explore Related Topics

लखनऊ चिनहट हादसा गणेशपुर रहमानपुर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News