Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में सड़क किनारे कक्षा 9 की छात्रा मिली घायल

Lucknow News: लखनऊ के पीजीआई इलाके में कक्षा 9 की छात्रा सड़क किनारे गंभीर हालत में मिली। SGPGI ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी, परिजनों ने दोस्तों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया।
News Desk
News Desk News Desk
30 Dec 2025
01:22 PM
1 min read
लखनऊ में सड़क किनारे कक्षा 9 की छात्रा मिली घायल
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ के पीजीआई इलाके में कक्षा 9 की छात्रा सड़क किनारे गंभीर हालत में मिली। SGPGI ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी, परिजनों ने दोस्तों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया।


>लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में कक्षा 9 की एक छात्रा सड़क किनारे गंभीर हालत में खून से लथपथ मिली। उसे तत्काल SGPGI ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है।


>पुलिस के अनुसार, छात्रा की पहचान रजनीखंड, आशियाना निवासी मानसी के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि मानसी 25 दिसंबर को दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए घर से निकली थी। इसके बाद उसके दोस्तों ने परिवार को फोन कर बताया कि एक सड़क दुर्घटना में मानसी घायल हो गई है।


>घटना के बाद से मानसी बेहोश है और पिछले पांच दिनों से उसे होश नहीं आया है। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि मानसी के दोस्तों ने उसके साथ मारपीट कर हत्या करने की कोशिश की है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


>बताया जा रहा है कि घटना के बाद से मानसी के दो दोस्त फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकीय रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


>

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News