Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

प्यार, धोखा और धर्मांतरण का जाल: लखनऊ में दलित महिला से रेप, ब्लैकमेल और धर्म बदलने का दबाव

लखनऊ में दलित महिला से दोस्ती कर युवक ने बनाया शोषण का शिकार, अब कर रहा धर्म परिवर्तन का दबाव
News Desk
News Desk News Desk
01 Jun 2025
05:01 AM
1 min read
प्यार, धोखा और धर्मांतरण का जाल: लखनऊ में दलित महिला से रेप, ब्लैकमेल और धर्म बदलने का दबाव
हाइलाइट्स
लखनऊ में दलित महिला से दोस्ती कर युवक ने बनाया शोषण का शिकार, अब कर रहा धर्म परिवर्तन का दबाव


>उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक दलित महिला ने हरदोई के युवक पर झूठे प्यार के जाल में फंसाकर रेप करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और अब धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।


>पीड़िता के अनुसार, चार साल पहले उसकी मुलाकात हरदोई जिले के मल्लावा निवासी राकेश कुमार पांडेय उर्फ अविनाश पांडेय से लखनऊ के अवधपुरी सर्वोदय नगर में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर हुई थी। बातचीत शुरू हुई और यह दोस्ती जल्द ही अफेयर में बदल गई।

नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया वीडियो, फिर धमकी और शारीरिक शोषण


>पीड़िता का आरोप है कि करीब तीन साल पहले राकेश उसे एक रिश्तेदार के घर जन्मदिन के बहाने लेकर गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और होश खोने की हालत में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही, उस दौरान उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए गए। जब होश में आने पर महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने जल्द शादी करने का वादा कर उसे शांत किया।

शादी के नाम पर धर्म परिवर्तन की शर्त, वीडियो किए वायरल


>समय बीतता गया लेकिन शादी की बात टलती रही। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो राकेश ने उसे पहले ईसाई धर्म अपनाने की शर्त रखी। महिला का आरोप है कि इसके बाद उसने न केवल परिवार और रिश्तेदारों को वीडियो भेज दिए, बल्कि बार-बार जमीन और पैसों की मांग भी करने लगा।


>जब महिला ने उसका साथ छोड़ने की कोशिश की तो अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकाने लगा और जान से मारने की धमकी तक देने लगा।

पुलिस कर रही जांच, आरोपी की तलाश जारी


>इस मामले में पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। एसीपी अनिंद्य विक्रम सिंह के अनुसार, आरोपी की तलाश की जा रही है और गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News