Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

चंद सेकंड में उजड़ गया परिवार: सड़क पर बिछी लाशें, घायल मासूम की चीखों से कांपा दिल

सड़क पर मौत बनकर दौड़ा डंपर! बाइक सवार दंपती को रौंदा, मासूम बेटा जख्मी
News Desk
News Desk News Desk
05 Jul 2025
10:57 PM
1 min read
चंद सेकंड में उजड़ गया परिवार: सड़क पर बिछी लाशें, घायल मासूम की चीखों से कांपा दिल
हाइलाइट्स
सड़क पर मौत बनकर दौड़ा डंपर
बाइक सवार दंपती को रौंदा, मासूम बेटा जख्मी


>देवा-चिनहट मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका चार साल का मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर बिखरे खून और क्षत-विक्षत शवों को देखकर राहगीरों के रौंगटे खड़े हो गए।


>घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डंपर का पीछा किया, लेकिन चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

रिश्तेदारी में जा रहे थे, रास्ते में मिला मौत का बुलावा


>मृतक की पहचान छोटू उर्फ पप्पू (35) और उसकी पत्नी रीता (30) के रूप में हुई है, जो लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के गढ़रियन पुरवा, भरवारा के निवासी थे। पुलिस के मुताबिक, दंपती अपने चार वर्षीय बेटे के साथ देवा क्षेत्र में रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे।


>जैसे ही वे टिकरिया-जरूआ मोड़ के पास पहुंचे, देवा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े और कुछ ही पलों में तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। बच्चा टक्कर से छिटककर दूर गिरा, जिससे उसकी जान तो बच गई लेकिन सिर में गंभीर चोटें आईं।

मासूम अस्पताल में भर्ती, चालक फरार


>घायल मासूम को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निकटवर्ती निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दंपती हेलमेट पहने हुए थे, लेकिन हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और जान नहीं बचाई जा सकी।


>देवा कोतवाली प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक छोटू मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News