Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

चार दिन तक मां को नहीं चला पता की घर में बेटे की लाश है

लखनऊ के गोमतीनगर इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंजीनियर अतुल तिवारी ने घर में आत्महत्या कर ली और उनकी लाश कमरे में चार दिन तक पड़ी रही, लेकिन मानसिक रूप से बीमार मां को इसकी भनक तक नहीं लगी।
News Desk
News Desk News Desk
27 Aug 2025
02:01 AM
1 min read
चार दिन तक मां को नहीं चला पता की घर में  बेटे की लाश है
हाइलाइट्स
लखनऊ के गोमतीनगर इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंजीनियर अतुल तिवारी ने घर में आत्महत्या कर ली और उनकी लाश कमरे में चार दिन तक पड़ी रही, लेकिन मानसिक रूप से बीमार मां को इसकी भनक तक नहीं लगी।


>उत्तर प्रदेश की राजधानी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित विरामखंड में रहने वाले इंजीनियर अतुल तिवारी ने आत्महत्या कर ली। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उनकी मानसिक रूप से बीमार मां को चार दिनों तक बेटे की मौत का पता ही नहीं चला। पुलिस के अनुसार, अतुल ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की थी और शव घर के भीतर ही पड़ा रहा। जब दरवाजा खोला गया तो कमरे से उठती तेज दुर्गंध और भीतर का नजारा सभी को झकझोर देने वाला था।


>अतुल तिवारी अपनी मां सुधा तिवारी के साथ रहते थे। मां भूतल पर रहती थीं जबकि अतुल पहली मंजिल पर रहते थे। मानसिक बीमारी के कारण मां अक्सर घर के ऊपरी हिस्से में नहीं जाती थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। इस वजह से उन्हें बेटे की मौत का कोई अंदाजा नहीं लग सका। जानकारी के अनुसार, अतुल की पत्नी उनसे अलग रह रही थीं और पिछले कुछ समय से उनके बीच विवाद चल रहा था। पारिवारिक तनाव और अवसाद के चलते अतुल गहरे मानसिक दबाव में थे। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।


>दिल्ली में रहने वाली बहन गीतिका ने जब मां से फोन पर भाई के बारे में पूछा तो मां ने बताया कि उन्होंने बेटे को पिछले चार दिनों से नहीं देखा है। शक होने पर गीतिका ने मामा, पूर्व विधायक अभय ओझा को फोन किया। इसके बाद स्थानीय परिचित घर पहुंचे तो कमरे से तेज बदबू आ रही थी। दरवाजा खोला गया तो अंदर अतुल का शव पड़ा था। सूचना मिलते ही गोमतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी गोमतीनगर ने बताया कि हाथ की नस काटने से आत्महत्या की आशंका है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News