Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में नौकरानी ने किया घर साफ, CCTV से खुला राज; चोरी के गहनों संग हुई गिरफ्तार

गोमतीनगर विस्तार पुलिस की कार्रवाई, लाखों के आभूषण और मोबाइल बरामद
Bureau
Bureau News Desk
23 Mar 2026
08:31 PM
1 min read
लखनऊ में नौकरानी ने किया घर साफ, CCTV से खुला राज; चोरी के गहनों संग हुई गिरफ्तार
हाइलाइट्स
गोमतीनगर विस्तार पुलिस की कार्रवाई, लाखों के आभूषण और मोबाइल बरामद

पुलिस के अनुसार सेक्टर-6 निवासी रविश कुमार त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके परिवार के उज्जैन जाने के दौरान घर में काम करने वाली नौकरानी चंदा ने 11 से 17 मार्च के बीच घर से कीमती आभूषण, नकदी और पर्स चोरी कर लिया। इस संबंध में थाना गोमतीनगर विस्तार में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद 22 मार्च की रात एसएसबी बिल्डिंग के पास अंडरपास से आरोपी चंदा को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस ने आरोपी के पास से पीली और सफेद धातु के कई कीमती आभूषण, लेडीज पर्स और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामदगी में हार, चैन, कंगन, अंगूठियां, पायल और अन्य गहने शामिल हैं।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Explore Related Topics

लखनऊ चोरी गोमतीनगर विस्तार lucknow news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News