Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ का गोमतीनगर बनेगा ‘स्मार्ट सिटी हब’

News Desk
News Desk News Desk
29 Aug 2025
04:38 AM
1 min read
लखनऊ का गोमतीनगर बनेगा ‘स्मार्ट सिटी हब’

राजधानी का गोमतीनगर अब नई पहचान हासिल करने जा रहा है। विभूतिखंड से चिनहट तक की सड़कें स्मार्ट बनेंगी और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी और बेहतर होगी। करीब 98 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुईं इन विकास योजनाओं से न केवल शहर की सूरत बदलेगी, बल्कि नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

गोमतीनगर विस्तार में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, महापौर सुषमा खर्कवाल और विधायक योगेश शुक्ला ने कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

इस मौके पर बताया गया कि गोमतीनगर विस्तार में नए जलाशय बनाए जाएंगे और पुराने सीवरेज पंपिंग स्टेशनों का जीर्णोद्धार होगा। साथ ही, मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स) के तहत सड़कों का व्यापक विकास कार्य होगा।

गोमतीनगर विस्तार की प्रमुख परियोजनाएं

  • विभिन्न सेक्टरों में 660 किलोलीटर क्षमता वाले सीडब्ल्यूआर (क्लीयर वाटर रिजर्ववायर) का निर्माण, कुल लागत लगभग 20 करोड़ रुपये।

  • सीवरेज पंपिंग स्टेशनों का जीर्णोद्धार (लागत 3.26 करोड़)।

  • नए नलकूपों की स्थापना व पुराने नलकूपों की रिबोरिंग (लागत लगभग 5 करोड़)।

  • कुल मिलाकर 14 परियोजनाओं पर 28.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

  • सेक्टर-1 अवर जलाशय परिसर में 660 किलोलीटर क्षमता के सीडब्ल्यूआर (क्लीयर वाटर रिजर्ववायर) का निर्माण लागत 410 लाख।
  • सेक्टर-6 अवर जलाशय परिसर में 660 किलोलीटर क्षमता के सीडब्ल्यूआर का निर्माण लागत 410 लाख।
  • सेक्टर-4 जुराखनपुरवा व सीएमएस शहीद पथ स्थित अवर जलाशय परिसर में 660 किलोलीटर क्षमता का सीडब्ल्यूआर लागत 410 लाख।
  • सेक्टर-4 सीवरेज पम्पिंग स्टेशन के पास अवर जलाशय परिसर में 660 किलोलीटर क्षमता का सीडब्ल्यूआर लागत 410 लाख।
  • सेक्टर-5 रामकथा पार्क के पास अवर जलाशय परिसर में 660 किलोलीटर क्षमता का सीडब्ल्यूआर लागत 410 लाख।
  • हेल्थ सिटी विस्तार हास्पिटल के पास स्थित सीवरेज पम्पिंग स्टेशन का जीर्णोद्धार लागत 326.38 लाख।
  • सेक्टर-4 मखदूमपुर गांव पार्क में नया नलकूप लागत 68.56 लाख।
  • सेक्टर-4 सरस्वती अपार्टमेंट के पास नया नलकूप लागत 68.56 लाख।
  • सेक्टर-1 मखदूमपुर में नया नलकूप लागत 68.56 लाख।
  • सेक्टर-6 पीली कालोनी पार्क के पास नया नलकूप लागत 68.56 लाख।
  • सेक्टर-एक सुलभ आवास पम्प नंबर 3 के पास नलकूप की रिबोरिंग लागत 55.50 लाख।
  • सेक्टर-4 जुराखनपुरवा ओएचटी के पास नलकूप की रिबोरिंग लागत 55.50 लाख।
  • सेक्टर-5/84 के पास नलकूप की रिबोरिंग लागत 55.50 लाख।
  • सेक्टर-6 ईदगाह के पास नलकूप की रिबोरिंग लागत 55.50 लाख।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि सड़क विकास कार्यों से गोमतीनगर के नागरिकों को सुगम यातायात मिलेगा।

  • मंडी परिषद कार्यालय से टेक्नो टावर तक सड़क चौड़ीकरण।

  • पीएनबी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से बस डिपो तक नई सड़कें।

  • आईजीपी चौराहे से मारुति शोरूम तक और एल्डिको एलीगेन्स से डीएलएफ माईपैड तक सड़क विकास।

  • चिनहट वार्ड के तहत विशाल मेगा मार्ट से अवध बस स्टेशन तक सड़क सुधार कार्य।

इन सड़कों का निर्माण और सुधार कार्य कुल 98 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News