Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में हजरतगंज में रोवर्स रेस्टोरेंट में लगी आग

अटल चौक स्थित रोवर्स रेस्टोरेंट में लगी आग, किचन की भट्टी और स्मोक चिमनी में भड़की आग।
Bureau
Bureau News Desk
10 May 2026
09:17 PM
1 min read
लखनऊ में हजरतगंज में रोवर्स रेस्टोरेंट में लगी आग
हाइलाइट्स
अटल चौक स्थित रोवर्स रेस्टोरेंट में लगी आग, किचन की भट्टी और स्मोक चिमनी में भड़की आग।

 

राजधानी लखनऊ के व्यस्त इलाके हजरतगंज स्थित अटल चौक के पास शुक्रवार शाम रोवर्स रेस्टोरेंट में आग लगने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन हजरतगंज की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की जद्दोजहद में जुट गयी। 

 

जानकारी के अनुसार शाम 6 बजकर 58 मिनट पर अटल चौक के पास बने रोवर्स रेस्टोरेंट के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित किचन की भट्टी और स्मोक चिमनी में लगी। आग तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए फायर कर्मियों ने तत्काल हौज पाइप की दो लाइनें बिछाईं और मोटर फायर इंजन से पानी लेकर पंपिंग के जरिए आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

 

फायर कर्मियों के प्रयास के बाद आग को पूर्ण रूप से नियंत्रित कर लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी कर्मचारी, ग्राहक या अन्य व्यक्ति के घायल होने अथवा जनहानि की कोई सूचना सामने नहीं आई। घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में लोगों की भीड़ जमा रही, हालांकि फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते स्थिति जल्द सामान्य हो गई। 

Explore Related Topics

लखनऊ हजरतगंज रोवर्स रेस्टोरेंट आग

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News