Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, चालक की मौत, सात घायल

किसान पथ पर हुआ हादसा, कार के परखच्चे उड़े; दो घायलों की हालत गंभीर।
Bureau
Bureau News Desk
26 May 2026
07:50 PM
1 min read
लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, चालक की मौत, सात घायल
हाइलाइट्स
किसान पथ पर हुआ हादसा, कार के परखच्चे उड़े; दो घायलों की हालत गंभीर।

 

राजधानी लखनऊ के किसान पथ पर मंगलवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। उड़ीसा से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की अर्टिगा कार आगे चल रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि चार महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार हादसा पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित किसान पथ के डलौना रेलवे क्रॉसिंग के पास सुबह करीब 4:20 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए।

 

पीजीआई थाने के इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उड़ीसा के पुरी निवासी श्रद्धालु अर्टिगा कार बुक कर पहले मथुरा दर्शन के लिए गए थे। वहां से सोमवार रात अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान किसान पथ पर उनकी कार आगे चल रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से जा टकराई।

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान चलाकर कटर की मदद से कार के दरवाजे काटे गए और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

 

घायलों को तत्काल एपेक्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चालक संदीप को मृत घोषित कर दिया। हादसे में शुभाशीष मोहंती, स्मिताजंलि साहू, तिलावेरा, टिडा सुबोधा, बसंत दास, जयंती रथा और साईं रामरथ घायल हुए हैं। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

 

 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद किसान पथ पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि किसान पथ और अन्य प्रमुख सड़कों पर नियमों के विपरीत ईंट, भूसा और अन्य सामान लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तेज रफ्तार में दौड़ती रहती हैं। कई वाहनों में पीछे रेडियम, रिफ्लेक्टर या लाइट तक नहीं लगी होती, जिससे रात के समय हादसों का खतरा बढ़ जाता है। 

Explore Related Topics

लखनऊ सड़क हादसा किसान पथ दुर्घटना

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News