Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल का अभियान, दुकानों में कर्मचारियों के अनिवार्य पुलिस सत्यापन पर जोर

Lucknow News: लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने भूतनाथ मार्केट में योगी की पाती बांटी और व्यापारियों से कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने व अवैध घुसपैठियों को नौकरी न देने की अपील की।
News Desk
News Desk News Desk
11 Dec 2025
07:33 PM
1 min read
लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल का अभियान, दुकानों में कर्मचारियों के अनिवार्य पुलिस सत्यापन पर जोर
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने भूतनाथ मार्केट में योगी की पाती बांटी और व्यापारियों से कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने व अवैध घुसपैठियों को नौकरी न देने की अपील की।


>लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को भूतनाथ मार्केट में एक विशेष अभियान चलाते हुए व्यापारियों से कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन को अनिवार्य करने की अपील की। उन्होंने अवैध घुसपैठियों को रोजगार न देने का आग्रह भी किया।


>मेयर सुषमा खर्कवाल सुबह भूतनाथ मार्केट पहुंचीं, जहां उन्होंने दुकानदारों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जानकारी पत्रक “योगी की पाती” वितरित किए। अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यापारी और नागरिक यह सुनिश्चित करें कि किसी भी बांग्लादेशी या अन्य अवैध घुसपैठियों को दुकान या प्रतिष्ठान में काम पर न रखा जाए।


>मेयर ने व्यापारियों से कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य बताया, ताकि शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके। अभियान के बाद नगर निगम में भी हलचल देखी गई, जहाँ जानकारी के अनुसार कई कर्मचारियों ने दस्तावेज़ जांच की प्रक्रिया के चलते काम छोड़ दिया है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News