Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में ‘मॉडल चाय वाली’ के साथ पुलिस की बदसलूकी, सीसीटीवी में कैद हुई अभद्रता की तस्वीरें

News Desk
News Desk News Desk
10 Jun 2025
01:32 AM
1 min read
लखनऊ में ‘मॉडल चाय वाली’ के साथ पुलिस की बदसलूकी, सीसीटीवी में कैद हुई अभद्रता की तस्वीरें


>उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां ‘मॉडल चाय वाली’ के नाम से मशहूर सिमरन गुप्ता के साथ पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि उन्हें जबरन प्राइवेट गाड़ी में बैठाने की कोशिश भी की। मामला मड़ियांव इलाके का है, जहां देर रात तक दुकान खोलने के आरोप में पुलिसकर्मियों ने सिमरन को निशाना बनाया।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई मारपीट की घटना

रविवार देर रात की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में और कुछ सिविल ड्रेस में युवती के साथ जोर-जबरदस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी सिमरन का कॉलर पकड़कर खींचती दिख रही है।

पीड़िता सिमरन ने लगाए गंभीर आरोप


>गोरखपुर की रहने वाली और वर्तमान में लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में रहने वाली सिमरन गुप्ता का कहना है कि राम-राम बैंक चौकी इंचार्ज आलोक चौधरी, साथ में मौजूद अभिषेक यादव, दुर्गेश कुमार और एक महिला सिपाही ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी नई दुकान का निरीक्षण कर रही थीं, तभी ये पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और दुकान देर तक खुली होने का आरोप लगाते हुए कॉलर पकड़कर घसीटा और गालियां दीं।

पुलिस ने स्टाफ को भी पीटा, महिला कांस्टेबल ने नाम छिपाया


>सिमरन का कहना है कि जब उन्होंने महिला पुलिसकर्मी का नाम पढ़ने की कोशिश की तो उसने तुरंत नाम का बैच उतार दिया और उन्हें थप्पड़ मारे। जबरन प्राइवेट गाड़ी में बैठाने की कोशिश के दौरान भीड़ जुटने लगी, तो पुलिसकर्मी मौके से भाग निकले।

वसूली का आरोप, महिला आयोग से की शिकायत


>सिमरन ने आरोप लगाया कि एक साल पहले जब उन्होंने दुकान शुरू की थी, तभी से पुलिस वसूली की मांग कर रही थी। नई दुकान शुरू करने पर पुलिस द्वारा फिर से टारगेट किया गया। उन्होंने इस घटना की शिकायत महिला आयोग, 112 कंट्रोल रूम और 1090 महिला हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई है।

पुलिस अधिकारी ने दिया बयान, जांच की बात कही


>मामले पर एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें इस घटना की जानकारी हुई है। पीड़िता की तरफ से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वीडियो के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News