Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ नगर निगम में अधिकारियों की मनमानी पर पार्षदों ने खोया आपा

पार्षद पस्त, अधिकारी मस्त - लखनऊ नगर निगम में हंगामा, जनसुनवाई बनी जनउपेक्षा
News Desk
News Desk News Desk
15 Jul 2025
05:26 AM
1 min read
लखनऊ नगर निगम में अधिकारियों की मनमानी पर पार्षदों ने खोया आपा
हाइलाइट्स
पार्षद पस्त, अधिकारी मस्त - लखनऊ नगर निगम में हंगामा, जनसुनवाई बनी जनउपेक्षा


>लखनऊ - राजधानी लखनऊ में नगर निगम की जनसुनवाई उस समय हंगामेदार हो गई जब नगर आयुक्त गौरव कुमार की अनुपस्थिति को लेकर पार्षदों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। “पार्षद पस्त, अधिकारी मस्त” के नारों से कार्यालय परिसर गूंज उठा और जनता की समस्याओं पर कार्रवाई न होने को लेकर पार्षदों का आक्रोश फूट पड़ा।


>जनसुनवाई बनी ‘जन-अनसुनी’


>जनसुनवाई के दिन भी नगर आयुक्त के कार्यालय में उपस्थित न रहने से नाराज पार्षदों ने कहा कि जनता कई बार शिकायत लेकर आती है, लेकिन समाधान की बजाय निराशा लेकर लौटती है। पार्षदों के अनुसार कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद वार्ड स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा।


>पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि नगर आयुक्त कभी भी जनसुनवाई के दिन मौजूद नहीं रहते, जिससे जनता का भरोसा कमजोर हो रहा है। वहीं पार्षद अमित चौधरी ने कहा, “बारिश हो रही है, नाले खुले हैं, ढक्कन गायब हैं, हादसे का डर बना है, लेकिन नगर निगम की नींद नहीं खुल रही।”


>डे अफसर पर भी उठे सवाल


>नगर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के साथ पार्षदों की तीखी बहस हुई। पार्षदों ने आरोप लगाया कि डे अफसर सिर्फ फाइलें घुमाते हैं, उनके पास कोई निर्णय लेने की शक्ति नहीं है, ऐसे में जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा?


>पार्षद हरीश अवस्थी ने बताया कि उनके क्षेत्र कमता चिनहट में एक बाहुबली ने सार्वजनिक सड़क पर सीढ़ी बना ली है, और कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।


>शिकायतकर्ता बृज किशोर पाल ने कहा कि घर के सामने 15 फीट चौड़ी सड़क का आधा हिस्सा जबरन कब्जा लिया गया, और नगर निगम की नोटिस के बावजूद अवैध निर्माण लगातार बढ़ता जा रहा है।


>डिप्टी सीएम से की मुलाकात, उम्मीद की किरण


>आक्रोशित पार्षदों ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मुलाकात की। डिप्टी सीएम ने पार्षदों को नगर आयुक्त से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान ठाकुरगंज थाने के थाना प्रभारी को हटाए जाने पर पार्षदों ने आभार भी व्यक्त किया।


>पार्षद प्रतिनिधि संतोष राय ने कहा कि एक दिन पहले ही प्रदर्शन किया गया था, फिर भी नगर आयुक्त जनसुनवाई में अनुपस्थित रहे। ऐसे में लखनऊ की जनता की समस्याओं का समाधान कौन करेगा?


>पार्षद प्रमोद सिंह राजन, पंकज पटेल, मुकेश सिंह मोंटी और अन्य पार्षदों ने भी क्षेत्रीय समस्याओं जैसे सीवर ओवरफ्लो, सड़क धंसाव, नाली टूटने और जलभराव को प्रमुख मुद्दा बताया।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News