Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ के पारा क्षेत्र में नाले से मिला शव

Lucknow News: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में नाले से शव मिला। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर मृतक की पहचान हरदोई निवासी रामसागर के रूप में की। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
News Desk
News Desk News Desk
30 Nov 2025
11:03 AM
1 min read
लखनऊ के पारा क्षेत्र में नाले से मिला शव
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में नाले से शव मिला। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर मृतक की पहचान हरदोई निवासी रामसागर के रूप में की। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

>लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क किनारे नाली से एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हंसखेड़ा चौकी के अंतर्गत तिकोनिया से नहर तिराहा मार्ग के पास कुल्हण कट्टा मोड़ के सामने नाली में करीब 40-45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला।

>पुलिस के अनुसार शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं पाए गए और स्थानीय लोगों से पहचान नहीं हो सकी। तलाशी के दौरान मिले मोबाइल फोन से परिवार का पता लगाकर मृतक की पहचान रामसागर पुत्र लठ्ठा, निवासी टड़ियावां हरदोई के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक वह पारा क्षेत्र में रहने वाले विजय श्रीवास्तव के यहां काम करता था। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टर्म के लिए भेज दिया।

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News