Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

5 दिन से खुला गड्ढा, लखनऊ नगर निगम सोया

News Desk
News Desk News Desk
25 Jun 2025
11:45 PM
1 min read
5 दिन से खुला गड्ढा, लखनऊ नगर निगम सोया


>राजधानी लखनऊ में नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। जानकीपुरम क्षेत्र में सहारा स्टेट्स की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर पिछले पांच दिनों से एक गहरा गड्ढा बना हुआ है, जिसे अब तक दुरुस्त नहीं किया गया है।


>हर दिन हजारों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन नगर निगम अधिकारी केवल गड्ढे के चारों ओर निशान लगाकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ चुके हैं।


>लखनऊ में मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। बारिश होने पर यह गड्ढा और बड़ा हो सकता है और राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।


>स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गड्ढे को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। मार्किंग करने के बाद कोई भी कर्मचारी या अधिकारी दोबारा मौके पर नहीं पहुंचा।


>एक तरफ सरकार स्मार्ट सिटी की बात करती है, वहीं दूसरी ओर बुनियादी सुरक्षा जैसे सड़क की मरम्मत में प्रशासन की यह उदासीनता सवाल खड़े करती है। इस मार्ग पर स्कूल बसें, एंबुलेंस और ऑफिस जाने वाले लोग रोजाना आवागमन करते हैं, लेकिन नगर निगम की निष्क्रियता किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रही है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News