Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

हिंदू बनकर नाबालिग से दोस्ती, अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण का दबाव लखनऊ से आरोपी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती, विरोध करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
Bureau
Bureau News Desk
11 May 2026
11:49 AM
1 min read
हिंदू बनकर नाबालिग से दोस्ती, अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण का दबाव लखनऊ से आरोपी गिरफ्तार
हाइलाइट्स
इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती, विरोध करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

 

राजधानी लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम बताकर 15 वर्षीय हिंदू लड़की से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की, उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस ने मामले में आरोपी शोएब अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान शोएब अख्तर पुत्र सुबराती के रूप में हुई है, जो ग्राम कर्दा थाना वजीरगंज, जिला गोंडा का निवासी है। बताया गया है कि वह रैथा रोड छठामील चौराहा पर “प्रोफेशनल शोएब अख्तर सैलून” नाम से नाई की दुकान संचालित करता था।

 

मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब सनातन संघ संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम आरोपी को पकड़कर सैरपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। संगठन के जिला अध्यक्ष अभय सिंह चौहान ने पुलिस को शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि शोएब अख्तर खुद को हिंदू बताकर हिंदू लड़कियों से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करता था और उन्हें अपने जाल में फंसाता था।

 

शिकायत में कहा गया कि आरोपी लड़कियों के साथ संबंध बनाकर उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो तैयार करता था। बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता था। संगठन के पदाधिकारियों का दावा है कि आरोपी के मोबाइल फोन से 13 से 14 लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं। उनका कहना है कि पिछले छह महीनों से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

 

रविवार को 15 वर्षीय पीड़िता ने भी सैरपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक, करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी, जिसने अपना नाम सौरभ सिंह बताया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने छेड़छाड़ कर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए।

 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ समय बाद उसे जानकारी हुई कि युवक हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम समुदाय से है और उसका असली नाम शोएब अख्तर है। इसके बाद उसने आरोपी से बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर कथित तौर पर उसने आपत्तिजनक सामग्री वायरल कर दी।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धर्मांतरण, आईटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Explore Related Topics

लखनऊ सैरपुर धर्मांतरण नाबालिग लड़की

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News