Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में सेनेटरी पैड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ जलके खाक

बक्शी का तालाब क्षेत्र के मुस्लिम नगर में हड़कंप; दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
Bureau
Bureau News Desk
29 Apr 2026
09:29 PM
1 min read
लखनऊ में सेनेटरी पैड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ जलके खाक
हाइलाइट्स
बक्शी का तालाब क्षेत्र के मुस्लिम नगर में हड़कंप; दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम नगर में एक रिहायशी मकान में संचालित सेनेटरी पैड फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री एक मकान के अंदर संचालित की जा रही थी। घटना के समय अचानक धुआं उठता देख स्थानीय लोगों को आग लगने की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

 

देखते ही देखते आग तेजी से फैलती चली गई और फैक्ट्री में रखा कच्चा माल व तैयार उत्पाद इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही बक्शी का तालाब क्षेत्र में पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए काफी देर बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

 

फैक्ट्री मालिक ने बताया कि आग के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह घटना रिहायशी इलाकों में संचालित हो रही छोटी फैक्ट्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। प्रशासन ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

Explore Related Topics

लखनऊ सेनेटरी पैड फैक्ट्री आग

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News