Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

shaadi.com से शुरू हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर ब्लैकमेलिंग - लखनऊ में युवती से लाखों की वसूली

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में शादी का झांसा देकर युवती से शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया। आरोपी पर 1.80 लाख वसूली और 5 लाख मांग का आरोप।
Bureau
Bureau News Desk
22 Mar 2026
07:50 PM
1 min read
shaadi.com से शुरू हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर ब्लैकमेलिंग - लखनऊ में युवती से लाखों की वसूली
हाइलाइट्स
लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में शादी का झांसा देकर युवती से शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया। आरोपी पर 1
80 लाख वसूली और 5 लाख मांग का आरोप।

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात ऑनलाइन प्लेटफॉर्म shaadi.com के माध्यम से शक्ति प्रताप सिंह से हुई थी। इसके बाद वह आरोपी के जरिए हर्ष रघुवंशी के संपर्क में आई। आरोप है कि हर्ष ने भरोसा जीतकर उसे लखनऊ बुलाया और टिकट भी बुक कराया।

 

लखनऊ पहुंचने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर जबरन संबंध बनाए और निजी फोटो व वीडियो तैयार कर लिए। इसके बाद इन्हीं के आधार पर पीड़िता को ब्लैकमेल कर 1.80 लाख रुपये वसूल किए गए।

 

पीड़िता का आरोप है कि नवंबर में आरोपी ने फोटो-वीडियो डिलीट करने का आश्वासन देकर उसे फिर लखनऊ बुलाया, लेकिन बाद में 5 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने उसे अन्य लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव डाला।

 

पुलिस के अनुसार मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। गोमती नगर विस्तार थाना पुलिस ने कहा है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Explore Related Topics

लखनऊ shaadi.com ब्लैकमेलिंग शादी का झांसा lucknow news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News