Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

पोस्टर में हत्या के आंकड़े, भाजपा पर आरोप… लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

राजभर समाज को लेकर लगाए गए पोस्टर में कई जिलों की घटनाओं का जिक्र।
Bureau
Bureau News Desk
27 May 2026
10:42 AM
1 min read
पोस्टर में हत्या के आंकड़े, भाजपा पर आरोप… लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
हाइलाइट्स
राजभर समाज को लेकर लगाए गए पोस्टर में कई जिलों की घटनाओं का जिक्र।

राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए एक पोस्टर ने राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है। पोस्टर में राजभर समाज से जुड़े लोगों की हत्या के आंकड़े पेश करते हुए भाजपा सरकार पर उपेक्षा के आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, पोस्टर समाजवादी युवजनसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज राजभर की ओर से लगाया गया है। पोस्टर में वर्ष 2024 से 2026 के बीच राजभर समाज के लोगों के साथ हुई हत्या की घटनाओं का उल्लेख किया गया है। इसमें वाराणसी, बलिया, गाजीपुर समेत कई जिलों के नाम शामिल किए गए हैं।

 

पोस्टर में अलग-अलग घटनाओं और आंकड़ों के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि प्रदेश में राजभर समाज के लोग लगातार अपराध का शिकार हो रहे हैं। साथ ही भाजपा सरकार पर समाज की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया गया है। बीते दिन मीडिया सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रेस कांफ्रेंस में ये दवा किया था की भाजपा सरकार में फेक एनकाउंटर हुए है और अखिलेश यादव के मुताबिक़ ये सभी एनकाउंटर्स पीडीए वर्ग से हुए है और आज इस ही ये पोस्टर के आने से  ये साफ़ दिखाई दे रहा है की सपा ने आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है और हर तरह से सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश जारी है। 

 

Explore Related Topics

लखनऊ सपा कार्यालय पोस्टर राजभर समाज भाजपा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News