Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में चला दोपहिया वाहनों पर विशेष चेकिंग अभियान, एक दिन में 7,568 चालान और 356 वाहन हुए सीज

Lucknow News: लखनऊ पुलिस ने शहरभर में दोपहिया वाहनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। हेलमेट, तेज रफ्तार, मॉडिफाइड साइलेंसर और अन्य उल्लंघनों पर कार्रवाई करते हुए 7,568 चालान और 356 वाहन सीज किए।
News Desk
News Desk News Desk
11 Dec 2025
08:20 PM
1 min read
लखनऊ में चला दोपहिया वाहनों पर विशेष चेकिंग अभियान, एक दिन में 7,568 चालान और 356 वाहन हुए सीज
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ पुलिस ने शहरभर में दोपहिया वाहनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। हेलमेट, तेज रफ्तार, मॉडिफाइड साइलेंसर और अन्य उल्लंघनों पर कार्रवाई करते हुए 7,568 चालान और 356 वाहन सीज किए।

>लखनऊ पुलिस ने दोपहिया वाहनों के विरुद्ध व्यापक विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की। यह अभियान 10 दिसंबर को पूरे शहर में तीन चरणों सुबह, दोपहर और शाम में संचालित किया गया। इस दौरान हेलमेट न पहनने, तेज गति, मॉडिफाइड साइलेंसर, दुपहिया पर तीन सवारी और बिना दस्तावेज वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

>अभियान में कुल 7,568 चालान और 356 वाहनों की सीजिंग की गई। सभी पांच जोनों पश्चिमी, मध्य, उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी में पुलिस उपायुक्तों के नेतृत्व में टीमों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, बस स्टैंडों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गहन चेकिंग की। यातायात पुलिस द्वारा अतिरिक्त रूप से हेलमेट न पहनने पर 3,847 चालान, डबल राइडिंग पर 260 चालान और चार वाहन सीज किए गए। पुलिस ने मौके पर जागरूकता अभियान भी चलाया और लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के नियम समझाए।

>लखनऊ पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर ने कहा, ट्रैफिक अनुशासन कोई विकल्प नहीं, बल्कि नागरिक सुरक्षा का मूल तत्व है। भविष्य में ऐसे अभियानों को और सख़्ती से संचालित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News