Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में बंद मकानों को बनाते थे निशाना, 18 लाख के गहनों संग दो शातिर नकबजन दबोचे

राजधानी लखनऊ में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो शातिर नकबजन को पुलिस कमिश्नरेट की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 18 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
News Desk
News Desk News Desk
23 Feb 2026
05:12 PM
1 min read
लखनऊ में बंद मकानों को बनाते थे निशाना, 18 लाख के गहनों संग दो शातिर नकबजन दबोचे
हाइलाइट्स
राजधानी लखनऊ में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो शातिर नकबजन को पुलिस कमिश्नरेट की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 18 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

लखनऊ पुलिस के अनुसार अपराध शाखा और थाना मड़ियांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 23 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर मड़ियांव पुल के नीचे से लाल रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बंद पड़े मकानों की पहले रेकी करने और रात के समय ताला या खिड़की तोड़कर घर में घुसकर जेवरात व नकदी चोरी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने करीब 100 ग्राम पीली धातु और लगभग एक किलोग्राम सफेद धातु के आभूषण, दो मोबाइल फोन और ₹8,800 नकद बरामद किए। बरामद सामान के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी की गई है और वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में चोरी, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस एक अन्य वांछित आरोपी की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Explore Related Topics

लखनऊ चोरी मड़ियांव थाना नकबजन गिरफ्तार 18 लाख जेवर बरामद पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बंद मकान चोरी सैरपुर

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News