Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लाल बारादरी विवाद ने गरमाया लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस, NSUI-ABVP आमने-सामने

लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी मस्जिद का गेट बंद होने और फेंसिंग कार्य को लेकर NSUI, ABVP समेत छात्र संगठनों के बीच विवाद, परिसर में भारी पुलिस बल तैनात।
News Desk
News Desk News Desk
23 Feb 2026
03:46 PM
1 min read
लाल बारादरी विवाद ने गरमाया लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस, NSUI-ABVP आमने-सामने
हाइलाइट्स
लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी मस्जिद का गेट बंद होने और फेंसिंग कार्य को लेकर NSUI, ABVP समेत छात्र संगठनों के बीच विवाद, परिसर में भारी पुलिस बल तैनात।

लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी मस्जिद का गेट बंद किए जाने और परिसर में फेंसिंग कार्य शुरू होने के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। रविवार को विभिन्न छात्र संगठनों के बीच विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी के चलते परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, रमजान के दौरान नमाज पढ़ने पहुंचे मुस्लिम छात्रों ने गेट बंद होने का विरोध जताया और बारादरी के बाहर ही नमाज अदा की। एक पक्ष ने लाल बारादरी को खोलने की मांग की। रविवार सुबह से NSUI, समाजवादी छात्रसभा और AISA समेत अन्य संगठनों के छात्रों ने प्रदर्शन शुरू किया और कुलपति कार्यालय का घेराव किया। वहीं, ABVP ने भी इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया। ABVP से जुड़े छात्रों ने कहा कि लाल बारादरी में ताला सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगाया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि 2 फरवरी को कुलपति कार्यालय ने निर्माण विभाग को पत्र लिखकर परिसर में रेनोवेशन और फेंसिंग कार्य के निर्देश दिए थे। रविवार को फेंसिंग का काम शुरू होते ही विरोध शुरू हो गया। स्थिति को देखते हुए दो थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है और बैरिकेडिंग कर परिसर में निगरानी बढ़ाई गई है। प्रशासन छात्रों को समझाने का प्रयास कर रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर निगरानी जारी है।

Explore Related Topics

लखनऊ विश्वविद्यालय लाल बारादरी मस्जिद NSUI प्रदर्शन ABVP बयान छात्र संगठन विवाद Lucknow University news कैंपस विवाद

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News