Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रों का विरोध, मंत्री संजय निषाद का किया पुतला दहन

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों ने बलिया पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में मंत्री संजय निषाद का पुतला फूंका। छात्रों ने माफी या कार्रवाई की मांग की।
News Desk
News Desk News Desk
04 Dec 2025
04:32 PM
1 min read
लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रों का विरोध, मंत्री संजय निषाद का किया पुतला दहन
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों ने बलिया पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में मंत्री संजय निषाद का पुतला फूंका। छात्रों ने माफी या कार्रवाई की मांग की।


>लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद के विवादित बयान के विरोध में परिसर में पुतला दहन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि बलिया को लेकर दिया गया बयान आपत्तिजनक है और इसको लेकर व्यापक आक्रोश उत्पन्न हुआ है।


>प्रदर्शन के दौरान छात्र बड़ी संख्या में एकत्र हुए और नारेबाज़ी करते हुए मंत्री संजय निषाद का पुतला फूंका। छात्रों का कहना है कि मंत्री द्वारा हाल ही में बलिया संबंधित दिया गया बयान बहुत ही गलत है, जिसके कारण उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की कि मंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।


>प्रदर्शनकारी छात्रों ने यह भी कहा कि यदि मंत्री माफी नहीं मांगते हैं, तो सरकार को उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने पर विचार करना चाहिए। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और प्रशासन प्रदर्शन की निगरानी करता रहा। छात्र संगठनों का कहना है कि उनका विरोध शांतिपूर्ण है और वह केवल बयान को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News