Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Lucknow News: लखनऊ में जयपुर निवासी युवक के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर युवक को सकुशल बरामद किया।
News Desk
News Desk News Desk
30 Dec 2025
12:50 PM
1 min read
लखनऊ में युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ में जयपुर निवासी युवक के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर युवक को सकुशल बरामद किया।


>राजधानी लखनऊ में एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहृत युवक को घुमाने के बहाने अगवा किया गया था और परिजनों से फिरौती की मांग की जा रही थी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर युवक को सकुशल बरामद कर लिया है।


>पुलिस के अनुसार, जयपुर निवासी युवक का अपहरण कर उसे कई दिनों तक स्कॉर्पियो वाहन में इधर-उधर घुमाया गया। इस दौरान परिजनों से लगातार फिरौती की मांग की जाती रही। परिजनों ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।


>जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान मिली। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विनोद यादव, ताबिश खान और सौरभ पाठक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News