Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

मालेगांव ब्लास्ट मामले में बरी सुधाकर चतुर्वेदी बोले- न्याय नहीं मिला

Lucknow News: मालेगांव ब्लास्ट मामले में बरी होने के बाद सुधाकर चतुर्वेदी ने खोला बड़ा राज़। क्या सच में दोषियों को न्याय मिला, या असली अपराधी अब भी बाहर हैं?
News Desk
News Desk News Desk
06 Oct 2025
02:30 AM
1 min read
मालेगांव ब्लास्ट मामले में बरी सुधाकर चतुर्वेदी बोले- न्याय नहीं मिला
हाइलाइट्स
Lucknow News: मालेगांव ब्लास्ट मामले में बरी होने के बाद सुधाकर चतुर्वेदी ने खोला बड़ा राज़। क्या सच में दोषियों को न्याय मिला, या असली अपराधी अब भी बाहर हैं


>मालेगांव बम विस्फोट मामले से बरी हुए सुधाकर चतुर्वेदी ने आज लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि अदालत ने उन्हें बरी तो कर दिया, लेकिन उन्हें वास्तविक न्याय नहीं मिला। उनका कहना है कि वास्तविक न्याय तब तक अधूरा है जब तक असली दोषियों को सामने नहीं लाया जाता।


>सुधाकर चतुर्वेदी ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मालेगांव ब्लास्ट की आड़ में हिंदू समाज और भगवा रंग को आतंकवाद से जोड़कर बदनाम करने की कोशिश की गई। हालांकि, न्यायालय ने फंसाए गए आरोपियों को बरी कर कांग्रेस की योजनाओं पर पानी फेर दिया।


>इस मौके पर अखण्ड आर्यावर्त आर्य महासभा ने सुधाकर चतुर्वेदी का मंत्रोंचारण के साथ जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, प्रवक्ता बाबा महादेव, राष्ट्रीय संयोजक पंकज तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ला, आचार्य शिवपूजन दीक्षित सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।


>राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि भले ही सुधाकर चतुर्वेदी को बरी कर दिया गया हो, लेकिन झूठे आरोपों के चलते उनका महत्वपूर्ण समय बर्बाद हुआ। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस समय की भरपाई केवल तब संभव है जब असली दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।


>सुधाकर चतुर्वेदी ने लोगों से अपील की कि वह सच्चाई को सामने लाने और असली अपराधियों की पहचान के लिए आवाज उठाते रहें, ताकि भविष्य में न्याय की प्रक्रिया पूरी हो सके।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News