Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

मायावती का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोलीं- बाबा साहेब और कांशीराम का कभी सम्मान नहीं किया

बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर बाबा साहेब अंबेडकर और कांशीराम के सम्मान को लेकर सवाल उठाए और कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की।
Bureau
Bureau News Desk
14 Mar 2026
12:00 PM
1 min read
मायावती का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोलीं- बाबा साहेब और कांशीराम का कभी सम्मान नहीं किया
हाइलाइट्स
बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर बाबा साहेब अंबेडकर और कांशीराम के सम्मान को लेकर सवाल उठाए और कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की।

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि ऐसे में कांग्रेस द्वारा कांशीराम को ‘भारत रत्न’ देने की बात करना सवाल खड़ा करता है।

 

मायावती ने कहा कि जब कांशीराम का निधन हुआ था, उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन उनके सम्मान में राष्ट्रीय शोक तक घोषित नहीं किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उस समय उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने भी राजकीय शोक की घोषणा नहीं की।

 

बसपा प्रमुख ने कहा कि दलित समाज के नाम पर कई संगठन कांशीराम के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न राजनीतिक हथकंडों के जरिए बसपा को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

 

मायावती ने बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि खास तौर पर कांग्रेस से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दलित विरोधी सोच के कारण ही बसपा की स्थापना करनी पड़ी थी।

 

उन्होंने 15 मार्च को कांशीराम जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की और देशभर के बसपा कार्यकर्ताओं से इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मायावती ने कहा कि कांशीराम के विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं।

Explore Related Topics

मायावती BSP news Kanshi Ram Jayanti Mayawati attack Congress

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News