Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दो लाख रुपये मांगने का आरोप, महिला पार्षद ने एमसीडी के जेई का पकड़ लिया कॉलर

पूर्वी दिल्ली में पार्षद मीनाक्षी शर्मा ने एमसीडी के जेई पर दो लाख रुपये मांगने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Bureau
Bureau News Desk
21 Jun 2026
07:14 AM
1 min read
दो लाख रुपये मांगने का आरोप, महिला पार्षद ने एमसीडी के जेई का पकड़ लिया कॉलर
हाइलाइट्स
पूर्वी दिल्ली में पार्षद मीनाक्षी शर्मा ने एमसीडी के जेई पर दो लाख रुपये मांगने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

पूर्वी दिल्ली के अनारकली वार्ड की पार्षद मीनाक्षी शर्मा और एमसीडी के जेई के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पार्षद एमसीडी अधिकारी का कॉलर पकड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। पार्षद ने आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारी गरीब लोगों से मकान निर्माण के नाम पर लाखों रुपये की रिश्वत मांगता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर पहुंचने पर अधिकारी ने उनके साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की।

 

मीनाक्षी शर्मा के अनुसार, 17 जून को उनके वार्ड की एक महिला ने उनसे शिकायत की थी कि एमसीडी के जेई रोहित नागपाल ने उससे दो लाख रुपये की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया था कि रकम नहीं देने पर निर्माण कार्य के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। शुक्रवार को जब अधिकारी अपनी टीम और पुलिस के साथ निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे तो महिला ने पार्षद को बुला लिया।

 

यह खबर भी पढ़े - दिल्ली में बाइक पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप, महिला की मौत

 

पार्षद का आरोप है कि बातचीत के दौरान जेई ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धक्का-मुक्की की। इसके बाद उन्होंने अधिकारी का कॉलर पकड़कर नीचे चलने के लिए कहा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

मीनाक्षी शर्मा ने दावा किया कि संबंधित अधिकारी पर पहले भी रिश्वत लेने के आरोप लग चुके हैं। उनके मुताबिक, इससे पहले 12 लाख रुपये लेने के आरोपों के बाद जोनल चेयरमैन रामकिशोर शर्मा ने अधिकारी को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि कई पार्षद पहले भी इस अधिकारी के खिलाफ शिकायत कर चुके हैं और अब वह उसे हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठेंगी।

 

मामले में आरोपित जेई रोहित नागपाल से फोन और संदेश के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। वहीं, उपायुक्त डब्ल्यूपी सिंह से भी संपर्क की कोशिश की गई, हालांकि उनका पक्ष भी सामने नहीं आ सका।

 

जोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा ने कहा कि अधिकारी को पहले चेतावनी दी जा चुकी थी। उन्होंने कहा कि दोबारा ऐसी शिकायत सामने आना गंभीर विषय है और इस मामले में अधिकारियों को सख्त फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सदन में भी उठाया जाएगा। कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश ने कहा कि किसी अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है।

Explore Related Topics

मीनाक्षी शर्मा MCD JE रोहित नागपाल दिल्ली न्यूज वीडियो वायरल पूर्वी दिल्ली

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News